फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   algorithm children meta restrictions experts concern what content shown

एल्गोरिदम से बच्चों को असली खतरा: मेटा की पाबंदियों पर सवाल; विशेषज्ञ बोले- बच्चों को क्या दिखाया जा रहा?

Tue, 01 Sep 2026 05:41 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, वॉशिंगटन।
अमर उजाला नेटवर्क, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Sep 2026 05:41 AM IST
सार
Register For Event

बच्चों को सोशल मीडिया के नुकसान से बचाने के लिए सिर्फ उम्र और स्क्रीन टाइम की सीमा तय करना काफी नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि असली समस्या उन एल्गोरिदम की है, जो बच्चों को बार-बार एक खास तरह का कंटेंट दिखाते हैं। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
algorithm children meta restrictions experts concern what content shown
मेटा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बच्चों को सोशल मीडिया के संभावित नुकसान से बचाने के लिए इस्तेमाल की उम्र व समय सीमा तय करना पर्याप्त नहीं है। असली चुनौती यह है कि प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम बच्चों को किस तरह का कंटेंट बार-बार दिखा रहे हैं और उन्हें उसी ओर क्यों खींच रहे हैं। मेटा की नई पाबंदियों के बाद विशेषज्ञों ने इसी पहलू पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि केवल स्क्रीन टाइम घटाने से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव को खत्म नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के असर को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच मेटा ने अमेरिकी राज्यों के साथ समझौता किया है। कंपनी 18 अरब डॉलर तक का भुगतान करेगी। साथ ही अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के फेसबुक और इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं के लिए रोजाना अधिकतम दो घंटे इस्तेमाल की सीमा और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक रोक लागू की जाएगी। नेचर की रिपोर्ट के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की मनोवैज्ञानिक कैथरीन मोडकी के अनुसार बच्चों की सुरक्षा का केंद्र उन एल्गोरिदम पर होना चाहिए जो तय करते हैं कि उन्हें कौन-सा कंटेंट बार-बार दिखेगा। समझौते के तहत मेटा 18 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं को लक्षित कंटेंट एल्गोरिदम बंद करने का विकल्प देगा, लेकिन डिफॉल्ट सेटिंग में एल्गोरिदम चालू रहेंगे।
विज्ञापन


उम्र की पाबंदी भी हो रही बेअसर
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दिसंबर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाई थी। इसके तीन महीने बाद करीब 900 अभिभावकों के सर्वे में लगभग 70 प्रतिशत ने बताया कि उनके बच्चे का अब भी किसी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट था। मिनेसोटा विश्वविद्यालय के आंकड़ों में करीब एक-तिहाई बच्चों ने सोशल मीडिया पर अपनी उम्र गलत दर्ज करने की बात कही। विशेषज्ञों के मुताबिक किशोर उम्र सत्यापन को चकमा देने के तरीके खोज सकते हैं और मेटा पर पाबंदी से वे दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्तीफा देकर भी सेवा में लौट सकते हैं आईएएस: चर्चा में यूपी कैडर की दिव्या मित्तल का मामला; क्या है नियम?


ब्यूटी फिल्टर पर रोक का असर भी सीमित
मेटा किशोरों के लिए चेहरे और रूप-रंग में अत्यधिक बदलाव करने वाले कुछ ब्यूटी फिल्टर पर भी रोक लगाएगा। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चे ऐसे फिल्टर केवल खुद इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि दूसरे लोगों का कंटेंट भी देखते हैं। इसलिए फिल्टर हटाने से शरीर और रूप-रंग को लेकर सोशल मीडिया के दबाव का असर खत्म नहीं होगा।

मूल सवाल कारोबारी मॉडल का सबसे बड़ी समस्या सोशल मीडिया के उस कारोबारी मॉडल में है, जिसमें कंपनियों का राजस्व उपयोगकर्ताओं का समय और एंगेजमेंट बढ़ाने से जुड़ा है। ज्यादा एंगेजमेंट का मतलब अधिक विज्ञापन और कमाई है। इसीलिए वे स्वतंत्र सुरक्षा जांच, एल्गोरिदम में पारदर्शिता और बच्चों के लिए सुरक्षित सेटिंग को डिफॉल्ट बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed