फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Wiki ›   People ›   Upendra Kushwaha

उपेंद्र कुशवाहा

Wed, 21 Oct 2015 03:52 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
Upendra Kushwaha

जन्म- 2 जून 1960

पार्टी- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी

विज्ञापन

पिछले लोक सभा चुनावों में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने जितनी सीटों पर चुनाव लड़ासब पर जीत पाई। पहली बार चुनावों में उतरी रालोसपा की सफलता के आंकड़े ने ही उसके कार्यकताओं को ये साहस दिया कि उन्होंने अपने अध्यक्षउपेंद्र कुशवाहा के लिए भारतीय जनता पार्टी से मुख्यमंत्री पद मांग लिया। बिहार की राजनीति में जिन नेताओं को उभार धूमकेतु की तरह हुआउपेंद्र कुशवाहा उनमें से एक हैं।
विज्ञापन


लोक सभा चुनावों से मात्र एक साल पहले उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का गठन किया। कुशवाहा की कोईरी वोट बैंक पर वैसी है पकड़ ही जैसे लालू प्रसाद यादव की यादव वोटबैंक और नीतीश कुमार की कुर्मी वोट बैंक पर। बिहार में तकरीबन फीसदी कोईरी मतदाता हैं। लोक सभा चुनावों से पहले सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटी भाजपा को कुशवाह की यही ताकत रास आई। कोईरी वोटों को लुभाने के लिए भाजपा ने कुशवाहा की बिल्कुल ही कच्ची रालोसपा से गठबंधन किया और उन्हें तीन सीटें दीं। ये सीटें थीं काराकाटजहानाबाद और सीतामढ़ी। रालोसपा तीनों ही सीटों पर कामयाब रही। और उपेंद्र कुशवाहा केंद्र में मानव संसाधन विकास मंत्री बने। विधान सभा चुनावमें रालोसपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 
वर्षीय कुशवाहा ने 1985 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे लालू प्रसाद यादव की सामाजिक राजनीति के प्रशंसक थे और लंबे समय तक उनके सहयोगी रहे। कांग्रेस के वे पुरजोर विरोधी रहे हैंइसलिए जैसे-जैसे लालू की कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ींकुशवाहा की उनसे दूरी बढ़ती गई। 2000 से 2005 तक वे बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। 2004 में वे बिहार विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। हालांकि 2005 में नीतीश कुमार के साथ संबंध ठीक न होने कारण उन्होंने जदयू छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed