फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Wiki ›   People ›   Rajendra Singh

राजेंद सिंह

Wed, 21 Oct 2015 03:30 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Singh
सुशीलकुमार मोदी, गिरिराज सिंह और मंगल पांडेय जैसे दिग्गज नेताओं के बावजूद पहली बार चुनाव लड़ रहेराजेंद्र सिंह को बिहार में भाजपा की ओर सेमुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों को कहना है कि राजेंद्र सिंह बिहार के मनोहर लाल खट्टर साबित हो सकते हैं, यानी अगर बिहार में राजग की सरकार बनी तो वे मुख्यमंत्री होंगे। खट्टर ने भी हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनावों मेंपहली बार चुनाव लड़ा था। वे संघ के प्रचारक थेऔर संगठनकर्ता के रूप में ही काम किया था। संघ के कहने पर वो चुनाव में उतरे और भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री बनें। 49 वर्षीय राजेंद्र सिंह का किस्सा भी खट्टर जैसा ही है। वे भी संघ के प्रचारक रह चुके हैं और बतौर संगठनकर्ता उन्हें बिहार औरझारखंड में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्हेंझारखंड में पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का मुख्य शिल्पकार भी माना जाता है। राजेंद्र सिंह रोहतास जिले की दिनारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दिनारा के जातीय समीकरणजिस प्रकार से हैं, उससे उनकी जीत की संभावना अधिक मानी जा रही है। हालांकि उनके मुकाबले में जदयू की ओर से जय कुमार सिंह खड़े हैं, जो बिहार सरकार में राज्य सहकारी मंत्री हैं। राजेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार में झारखंड सरकार के मंत्री और उत्तर प्रदेश की कई आला भाजपा नेता शामिल हैं, जिसने दिनारा को बिहार की सबसे हॉट सीट बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed