नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्म- 17 सितंबर, 1950
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी
वर्ष 2001 में उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया तब उनकी चुनावी राजनीति शुरू हुई और वर्ष 2012 में उन्होंने पहली बार गुजरात विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीता. इसके बाद उन्होंने लगातार तीन बार राज्य में पार्टी को जीत दिलवाई. वर्ष 2012 में उनके ही मुख्यमंत्रित्व काल में गुजरात में हुए दंगोंको लेकर उन पर कई गंभीर आरोप लगे हालांकि अब तक अदालत में कुछ भी साबित नहीं होसका है. इसी छवि की वजह से नीतीश कुमार उनसे दूरी बनाकर रखते आए हैं जिसे लेकर एक विवाद भी रहा है.
2014 में भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया और उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर भाजपा को पहली बार लोकसभा में पूर्ण बहुमत दिलवाया। 1984 के बाद पहली बार केंद्र में किसी एक पार्टी की सरकार बनी और उसकी कमान प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने संभाली।
हालांकि केंद्र में एनडीए गठबंधन ने ही सरकार बनाई. उन्होंने देश में नीतियों के स्तर परकई अहम बदलाव के संकेत दिए हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ अपना सार्वजनिक जीवन शुरू करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को1985 में भाजपा में भेज दिया गया. 1990 में उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा में और 1992 में मुरली मनोहर जोशी की एकता यात्रा में सारथी की भूमिका निभाई.