अमर उजाला
Fri, 15 November 2024
iPhone वालों की कई सारे शिकायतें रहती हैं। उनमें से एक स्लो चार्जिंग भी है।
अक्सर iPhone की वालों की शिकायत रहती है कि उनका आईफोन तेजी से चार्ज नहीं होता। आज हम इसी समस्या का समाधान बताएंगे।
iPhone 15 और उससे नए मॉडल्स के लिए USB-C Power डिलीवरी चार्जर और USB-C केबल का इस्तेमाल करें।
आईफोन के लिए यह फास्ट और सुरक्षित चार्जिंग के लिए सबसे अच्छा है।
iPhone 14 और पुराने मॉडल्स के लिए USB-C टू लाइटनिंग केबल का इस्तेमाल करें।
वायरलेस चार्जिंग को बेहतर बनाने के लिए के लिए MagSafe चार्जर या Qi2-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जर का चयन करें।
ये अधिक वॉटेज प्रदान करते हैं और तेज चार्जिंग सुनिश्चित करते हैं और आपका फोन तेजी से चार्ज होता है।
यदि वायर्ड चार्जर 7.5W से कम या वायरलेस चार्जर 10W से कम हो तो चार्जिंग धीमी हो जाती है।
गेम्स, कैमरा एप्स, या हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग को फुल ब्राइटनेस पर इस्तेमाल करने से चार्जिंग स्पीड कम हो सकती है।
अच्छी चार्जिंग के लिए iPhone में Apple-सर्टिफाइड या MFi प्रमाणित चार्जर का उपयोग करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें