अमर उजाला
Tue, 20 June 2023
DMRC ने नई टिकटिंग सर्विस की शुरुआत की है, जिसमें आप QR कोड की मदद से मेट्रो टिकट ले सकते हैं।
इसके लिए यात्रियों को दिल्ली मेट्रो रेल एप का इस्तेमाल करना होगा और QR code जनरेट करना होगा।
एप की मदद से ही यूजर्स को पेमेंट करने जैसे ढेरों ऑप्शन मिलेंगे। एक बार पेमेंट होने के बाद एप में कोड जनरेट हो जाएगा।
एंट्री और एग्जिट के लिए यात्रियों को मोबाइल पर जनरेट QR Code को फ्लैप डोर पर लगे स्कैनर से स्कैन कराना होगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें