यहां जानें एपल लॉन्च की पूरी जानकारी

अमर उजाला

Tue, 10 September 2024

Image Credit : Apple

एपल ने सोमवार को मेगा इवेंट में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च कर दिया। इसमें आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स मॉडल सम्मिलित हैं। 

Image Credit : Apple

आईफोन 16 सीरीज के बेस मॉडल में 6.1 इंच की ओएलईडी स्क्रीन के साथ रियर में डबल कैमरा दिया गया है। 

Image Credit : Apple

आईफोन 16 सीरीज के प्लस मॉडल में 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ ए 18 बायोनिक चिप दी गई है। फोन के रियर में डबल कैमरा मिलता है। 

Image Credit : Apple

आईफोन 16 प्रो वेरिएंट में 6.3 इंच की ओएलईडी स्क्रीन के साथ ए 18 प्रो चिप दी गई है। इस फोन में आईओएस 18 का सपोर्ट दिया जाएगा। 

Image Credit : Apple

आईफोन 16 सीरीज के टॉप मॉडल प्रो मैक्स में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, 48 एमपी, 48 एमपी और 12 एमपी।

Image Credit : Apple

एपल वॉच सीरीज 10 पानी के अंदर 50 मीटर तक काम कर सकती है। यह वॉच एपल की सबसे पतली वॉच है। कंपनी ने इसमें Sleep Apnea फीचर दिया है। 

Image Credit : Apple

एपल वॉच अल्ट्रा 2 पानी के भीतर 100 मीटर  तक आसानी से काम करेगी। इस वॉच को आईपी 6 एक्स रेटिंग दी गई है। 

Image Credit : Apple

एपल एयरपॉड्स में एच 2 चिप के साथ एएनसी तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसमें 30 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। 

Image Credit : Apple

एपल एयरपॉड्स मैक्स हैडफोन में एच 1 चिप के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यही इसका सबसे बड़ा बदलाव है। 

Image Credit : Apple

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More