iPhone 15 Series: एक क्लिक में जानें सभी बड़े बदलाव

अमर उजाला

Wed, 13 September 2023

Image Credit : Apple

एपल ने पिछले साल की तरह इस बार भी चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। 

Image Credit : Apple

पहला बदलाव

पहला बदलाव डायनेमिक आईलैंड वाला है। आईफोन 15 सीरीज के सभी मॉडल में आपको डायनेमिक आईलैंड मिलेगा। आपको याद दिला दें कि आईफोन 14 सीरीज के सिर्फ प्रो मॉडल में ही डायनेमिक आईलैंड है।

Image Credit : अमर उजाला

दूसरा बदलाव

आईफोन 15 सीरीज के सभी फोन के साथ प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। पिछले साल केवल प्रो मॉडल में ही यह कैमरा था। आईफोन 15 और प्लस में जहां डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं प्रो और मैक्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Image Credit : अमर उजाला

तीसरा बदलाव

तीसरा बड़ा बदलाव टाईप-सी पोर्ट के रूप में हुआ है। आईफोन 15 सीरीज को टाईप-सी पोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। एपल ने 11 साल बार चार्जिंग पोर्ट में बदलाव किया है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

चौथा बदलाव

आईफोन 15 सीरीज से आईकॉनिक साइलेंट बटन को हटा दिया गया है, इसकी जगह अब एक्शन बटन मिलता है। 
Image Credit : अमर उजाला

पांचवां बदलाव

एपल ने इस बार नए आईफोन की बॉडी के लिए ग्रेड 5 टाइटेनियम और एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया है। इसी ग्रेड के टाइटेनियम का इस्तेमाल नासा के मार्स रोवर में किया गया था।

Image Credit : अमर उजाला

छठा बदलाव 

iPhone 15 Pro Max के बेस वेरियंट को इस बार 256 जीबी की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन को 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी की स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। 
 
Image Credit : Apple

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More