राजस्थान बस अग्निकांड: 20 जिंदा जले, 15 से ज्यादा झुलसे राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया हादसे में अब तक 20 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग झुलस गए बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बस का फाटक ही लॉक हो गया था, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला बस में कुल 57 यात्री सवार थे। हादसे के बाद 19 गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया बस हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीजों से मिलने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी स्पेशल फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे उन्होंने यहां हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मरीजों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली बस हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है जैसलमेर बस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में सेतरावा के महेंद्र मेघवाल का पूरा परिवार लपटों में समा गया हादसे में महेंद्र, उनकी पत्नी और तीनों मासूम बच्चे मौके पर ही जलकर असमय मौत के शिकार हो गए जैसलमेर बस हादसा