इन चीजों के सेवन से पुरुषों में तेजी से बढ़ता है स्पर्म काउंट
अमर उजाला
Wed, 15 October 2025
Image Credit : Adobe Stock
स्वस्थ शुक्राणु उत्पादन पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आधुनिक जीवनशैली और तनाव के कारण, कई पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम होने की समस्या आम हो गई है।
Image Credit : Freepik
हालांकि अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करके इस समस्या को प्राकृतिक रूप से दूर किया जा सकता है।
Image Credit : Freepik.com
अखरोट और बादाम
अखरोट और बादाम जैसे सूखे मेवे ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत हैं। ये शुक्राणु की गतिशीलता और संख्या को बढ़ाने में मदद करते हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
केला
केला विटामिन बी1, विटामिन सी और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो शुक्राणु के उत्पादन और उनकी सेहत के लिए ज़रूरी हैं। इसमें मौजूद ब्रोमेलैन नामक एंजाइम भी पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ाता है।
Image Credit : Adobe Stock
अश्वगंधा का पाउडर
आयुर्वेद में अश्वगंधा को एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी माना गया है। इसका पाउडर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शुक्राणु की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार होता है।
Image Credit : Freepik
नींबू पानी
नींबू पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और विटामिन सी प्रदान करता है, जो शुक्राणु की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है।