अमर उजाला
Tue, 7 October 2025
रुबीना दिलैक अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पंजाबी ड्रेसअप में कुछ फोटोज पोस्ट की हैं।
पंजाबी सूट-सलवार में रुबीना का लुक काफी एलीगेंट नजर आ रहा है।
रुबीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, ‘खाड़ (गुड़ का एक प्रकार) लग दी।’ आगे वह लिखती हैं, ‘बहुत ही मीठी।’
हिमाचल से बिलॉन्ग करने वाली रुबीना दिलैक का पंजाबी लुक फैंस को भी काफी पसंद आया है।
यूजर्स ने रुबीना की फोटो पर रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘आप तो चांद लगती हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘आपका पंजाबी लुक स्टनिंग है।’
रुबीना दिलैक के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं।
शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ दिखाई देती हैं।
मंडे टेस्ट में भी पास हुई ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1', जानें फिल्म का कलेक्शन