फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keep environmental conservation mind during festivals not use single-use polythene

त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल सिंगल यूज पॉलिथीन का ना करें इस्तेमाल; VIDEO

Wed, 28 Oct 2026 11:29 AM IST
Aman Vishwakarma Aman Vishwakarma
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:29 AM IST
Keep environmental conservation mind during festivals not use single-use polythene
त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण अपनाने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक (पॉलिथीन) का उपयोग न करने का संदेश देकर नमामि गंगे द्वारा बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कपड़े के थैले का वितरण किया गया।अभियान का उद्देश्य काशी विश्वनाथ धाम को पॉलिथीन मुक्त और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखना तथा श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के खातिर लोगों को प्लास्टिक की बोतलों, थैलियों या बर्तनों के बजाय कपड़े के थैले, जूट के बैग, बांस की डलिया और स्टील के बर्तनों का उपयोग करने की अपील की गई है। त्योहार के अवसर पर धार्मिक और प्राकृतिक जुड़ाव का संदेश दिया कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना ही सच्ची पूजा है। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर धाम परिसर में स्वच्छता के लिए जन जागरण किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा विश्वनाथ हम सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। जनसामान्य का समग्र योगदान गंगा सहित उनकी सहायक नदियों की स्वच्छता हेतु मील का पत्थर साबित होगा। सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करके हम पर्यावरण के सहयोगी बन सकते हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति एक नई जागरूकता का संचार किया, जो निश्चित रूप से समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: मतदान केंद्र में कई बार हुई सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प, रोकनी पड़ी मतगणना

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, मारपीट, बवाल और आरोप; देखें वीडियो

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, भाजपा ने पुलिस पर लगाए आरोप

28 Oct 2026

VIDEO: ‘सपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा’, हरिकिशोर तिवारी का आरोप

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा MLC काउंटिंग में नया मोड़! धरना खत्म, भाजपा प्रत्याशी ने छोड़ी मतगणना

28 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: एमएलसी चुनाव मतगणना के दौरान हंगामा, सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

28 Oct 2026

VIDEO: सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव और निर्दलीय अम्बरीश पाल सिंह ने उठाए सवाल

28 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ: शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते, मतदाताओं का जताया आभार

28 Oct 2026

कुशीनगर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में शामिल हुआ नौ माह का ट्रैकर श्वान बेली

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: मकान से 735 किलो अवैध पटाखे बरामद, मालिक गिरफ्तार

28 Oct 2026

लखनऊ: आलमबाग स्थित बद्री प्रसाद सर्राफ की दुकान में लगी आग

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

28 Oct 2026

बस्ती: पुल पर मिले महिला के कपड़े और पत्र से मचा हड़कंप

28 Oct 2026

महराजगंज: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप

28 Oct 2026

देवरिया: महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों व हेल्पलाइन की दी जानकारी

28 Oct 2026

कुशीनगर: सिंधुआ बाजार में बिजली विभाग का अभियान, 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

28 Oct 2026

वाराणसी: शिक्षक एमएलसी चुनाव में क्या बोले लाल बिहारी यादव?

28 Oct 2026

महराजगंज: ठगी पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

28 Oct 2026

महराजगंज: सड़क नाली की समस्या को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया सफाई अभियान

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां

28 Oct 2026

कुशीनगर: घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या

28 Oct 2026

बस्ती: सजा पूरी कर लौटे पूर्व मंत्री रामकरन आर्य का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

28 Oct 2026

गोरखपुर: गीता वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु

28 Oct 2026

गोरखपुर: मतगणना के दौरान भाजपा और निर्दल प्रत्याशी के अभिकर्ताओं में तीखी बहस

28 Oct 2026

गोरखपुर: गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास लगा जाम, राहगीर परेशान

28 Oct 2026

बजट पेश करने के बाद बोले सीएम धामी-जन विश्वास पर खरा उतरते रहेंगे

27 Oct 2026

युवक ने जान देने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट, मेटा ने पुलिस को भेजा अलर्ट

27 Oct 2026

मेरठ: बपारसी में ग्रामीण को मारी दो गोलियां, फायरिंग में कुत्ते की मौत

27 Oct 2026

कानपुर: करवाचौथ उत्सव का आयोजन, चौथ की परंपराओं को किया साझा

27 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed