{"_id":"6a8855eb4f7fca9da608ec8e","slug":"video-female-students-learned-the-art-of-living-with-limited-resources-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कम संसाधनों में छात्राओं ने सीखी जीवन जीने की कला;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम संसाधनों में छात्राओं ने सीखी जीवन जीने की कला;video
सोनभद्र में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रधानाचार्य निशा सिंह ने प्रतिभागियों के कला का निरीक्षण कर उत्साह वर्धन किया। इस दौरान छात्राओं ने स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं को सीखते हुए शिविर में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को कम से कम संसाधनों में जीवन निर्वाह करने की कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने स्वयं टेंट निर्माण कर स्काउट-गाइड के अनुशासन और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। इसके साथ ही विषम परिस्थितियों में सीमित साधनों का बेहतर उपयोग करने तथा मिल-जुलकर कार्य करने के तरीके भी सीखे। पांच दिनों तक चले शिविर में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास, सहयोग की भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया। शिविर की प्रशिक्षण प्रभारी भावना रानी ने कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण का आयोजन कराया। उन्होंने छात्राओं को स्काउट-गाइड के उद्देश्य एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वंदना सिंह, सीमा, चंदा, रेखा, प्राची, प्रीति समेत विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।