{"_id":"6a8c428742550d94c0072f60","slug":"video-124-patients-treated-jan-arogya-mela-patients-returned-without-treatment-in-khaliyari-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेले में 124 मरीजों का उपचार, खलियारी में चिकित्सक के न पहुंचने से लौटे मरीज; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेले में 124 मरीजों का उपचार, खलियारी में चिकित्सक के न पहुंचने से लौटे मरीज; VIDEO
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाए गए। राॅबर्ट्सगंज, खलियारी और सलखन में आयोजित मेले में कुल 124 मरीज पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उपचार किया और आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित कीं। वहीं, खलियारी में चिकित्सक और फार्मासिस्ट के नहीं पहुंचने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
राॅबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मेले में 34 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट दर्द की शिकायत से पीड़ित थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर बीमारी के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। स्वास्थ्यकर्मी मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे, चरनजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारी व्यवस्था में लगे रहे। वहीं खलियारी स्थित उप-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य शिविर में चिकित्सक और फार्मासिस्ट के नहीं पहुंचने से मरीजों को अपेक्षित उपचार नहीं मिल सका। करीब 30 मरीज स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे थे। इनमें से पांच मरीजों के नमूने जांच के लिए लिए गए। एलटी पवन सिंह तथा स्टाफ नर्स सोनाली और सुनीता ने स्वास्थ्य सेवाएं संभालीं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से लोग इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। कई मरीज 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर स्वास्थ्य केंद्र आते हैं। चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से कुछ मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।