{"_id":"6a88253cc14144cb8f0cb7c5","slug":"video-video-pana-ka-samasaya-ka-lkara-javahara-navathaya-vathayalya-ka-chhatara-thharana-para-btha-daema-bl-kara-raha-samathhana-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पानी की समस्या को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र धरने पर बैठे, डीएम बोले: कर रहे समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पानी की समस्या को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र धरने पर बैठे, डीएम बोले: कर रहे समाधान
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हरदौरापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार सुबह पानी की समस्या को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। डीएम डॉ राजा गणपति आर ने बताया कि छात्रों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। छात्रों के क्लासरूम के बाहर मन की बात के बॉक्स लगाए जाएंगे।
छात्रों ने बताया कि सुबह नहाने के लिए गए थे, लेकिन वहां पानी उपलब्ध नहीं था। काफी देर तक पानी की व्यवस्था नहीं होने से छात्र नाराज हो गए। इसके बाद छात्रों ने विद्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। छात्रों के धरने पर बैठने की सूचना से विद्यालय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने छात्रों को जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। छात्रों की अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली जा रही है, ताकि उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।