{"_id":"6a648decf2c4eec6cb0b4338","slug":"video-protest-against-the-lathi-charge-on-students-in-pilibhit-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को नीट पेपर लीक प्रकरण और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरनारत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम गौतम और भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष सौरभ भारती के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।