{"_id":"6a96bd7400d768e4eb0e3e18","slug":"video-security-at-shri-krishna-janmabhoomi-will-be-impregnable-on-janmashtami-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा होगी अभेद्य, पीएसी के साथ आरएएफ भी होगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा होगी अभेद्य, पीएसी के साथ आरएएफ भी होगी तैनात
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एसके भगत, मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा। जन्माष्टमी को लेकर मथुरा-वृंदावन को सात जोन और 35 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस और पीएसी के साथ आरएएफ को भी लगाया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें भी तैनात रहेंगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया की क्षमता बढ़ाई गई है, ताकि मंदिर क्षेत्र में अचानक श्रद्धालुओं का दबाव न बढ़े। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।