{"_id":"6a9ac0090a7076794f01c9e1","slug":"video-procession-taken-out-in-chhata-on-shri-krishna-janmotsav-huge-crowd-of-devotees-gathers-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छाता में निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छाता में निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
मथुरा के छाता में हर वर्ष की भांति कस्बे के शेरगढ़ रोड स्थित बिहारी जी मंदिर से शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यदुवंशी समाज की ओर से भव्य भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शुभारंभ बिहारी जी मंदिर से लड्डू गोपाल की आरती कर किया गया। शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।