{"_id":"6a99a74b43d6b17fa20ad1c9","slug":"video-bjp-workers-rally-in-support-of-the-minister-over-the-sugar-mill-issue-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चीनी मिल के मुद्दे पर मंत्री के समर्थन में उतरे भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चीनी मिल के मुद्दे पर मंत्री के समर्थन में उतरे भाजपा कार्यकर्ता
चीनी मिल चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और 17 गांवों के प्रधान व पूर्व प्रधानों ने मंत्री के समर्थन में मोर्चा खोल दिया। श्याम वाटिका में हुई बैठक और प्रेसवार्ता में कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे किसानों की चीनी मिल चालू कराने की मांग के समर्थन में हैं, लेकिन मंत्री की छवि धूमिल करने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव से पहले हर हाल में चीनी मिल चालू कराने का दावा किया। बुधवार देर शाम श्याम वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों और 17 गांवों के प्रधान व पूर्व प्रधानों की बैठक हुई। इसके बाद प्रेसवार्ता में कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल को लेकर चल रहे धरने और मंत्री के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री करीब चार दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहे हैं। चीनी मिल किसानों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है और वे मिल चालू कराने की मांग का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के नाम पर मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भाजपा नेता संतोष सेठ ने कहा कि अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए मंत्री की छवि खराब करने का प्रयास करने वालों को कार्यकर्ता करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए, लेकिन इसके लिए मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग उचित नहीं है।कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन पर मंत्री से मुलाकात कर चीनी मिल का मुद्दा रखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव से पहले चीनी मिल को हर हाल में चालू करा दिया जाएगा। जल्द ही मंत्री, उनके प्रतिनिधि अथवा प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से सीधी वार्ता करेंगे।इस दौरान पीतम प्रधान संकेत, महावीर सिंह सांखी, जुगल किशोर शर्मा बझेड़ा, विनोद प्रधान सहार, नारायण सिंह प्रधान आजनौख, संतोष सेठ, राधाकृष्ण गोपाल रावण, प्रताप शिवाल, रामप्रसाद शिवाल, उधम सिंह नंदगांव, गिर्राज, दान बिहारी नंदगांव, मनोज सुनार, कृष्णकांत सेठ, कुंजबिहारी सिंह, नीरज सिंह, अशोक, उमेश, गोविंद शर्मा, विष्णुपाल, पीहल, वासुदेव और शैलेश सहित 17 गांवों के प्रधान व पूर्व प्रधान, किसान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।