{"_id":"69877c1d805e4982f1052ab5","slug":"video-power-outage-in-13-localities-for-seven-hours-due-to-repair-work-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मरम्मत कार्य से सात घंटे गुल रही 13 मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत कार्य से सात घंटे गुल रही 13 मोहल्लों की बिजली
मगरवारा के गोकुल बाबा बिजली सब स्टेशन में शनिवार को ब्रेकर व पैनल समेत कई मरम्मत के काम कराए गए। इसकी वजह से फीडर नंबर-एक, गायत्री नगर व मगरवारा से जुड़े 13 मोहल्लों में सात घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। घरों व प्रतिष्ठानों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए, जिससे रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हुआ। कई मोहल्लों में पानी का संकट भी गहराया रहा।
गोकुल बाबा बिजली सब स्टेशन में शनिवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य कराया गया। विद्युत विभाग के जेई विजय कुमार पाल ने बताया कि सब स्टेशन में लगे कई संयंत्रों में कमियां बीते दिनों हुईं रूटीन निरीक्षण में पाई गईं थी। इसे दूर करने के लिए कार्य कराया गया। इस कारण बिजली आपूर्ति बंद की गई। फीडर नंबर-एक के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले आदर्श नगर रामगली, कंचन नगर, सर्वाेदय नगर, मंशाखेड़ा, गांधी नगर, नाथू खेड़ा और गायत्री नगर फीडर के अंतर्गत गायत्री नगर, भातू फार्म, आजाद नगर, ठाकुरखेड़ा व मगरवारा के ग्राम मसवासी, फत्तेपुर, नेहरू बाग समेत अन्य इलाकों की बिजली आपूर्ति सात घंटे बंद रही। वहीं, लगातार सात घंटे तक बिजली न आने से घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। इससे लोगों के रोजमर्रा के साथ ही व्यापारिक कार्य भी प्रभावित रहे। शाम पांच बजे आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।