{"_id":"6a8ad1469cabe8ae780bcff6","slug":"video-gada-ka-kacaugdha-oura-itayathaka-ka-thaha-bugdha-ka-malga-naii-pahacana-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा की कचौड़ी और इटियाथोक के दही बड़े को मिलेगी नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा की कचौड़ी और इटियाथोक के दही बड़े को मिलेगी नई पहचान
गोंडा में जिला पंचायत सभागार में एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले की प्रसिद्ध कचौड़ी और इटियाथोक के दही बड़े को योजना के तहत चयनित उत्पादों के रूप में बताया गया। अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजना के तहत उपलब्ध अवसरों और सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यशाला में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, स्वच्छता के मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण और स्वीकृत फूड कलर के उचित इस्तेमाल की जानकारी दी। श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रम कानूनों और श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने योजना के तहत उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उद्यमी भूपेंद्र आर्या और इटियाथोक के कृपाशंकर शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा आयुक्त और बाट-माप विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।