{"_id":"6ae048b3632e8db9770448e3","slug":"video-ssp-inspects-security-arrangements-for-vote-counting-in-bareilly-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में मतगणना को लेकर एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में मतगणना को लेकर एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण
Mukesh Kumar
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:16 PM IST
Link Copied
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संजय कम्युनिटी हॉल से बरेली कॉलेज, नगर निगम होते हुए अयूब खां चौराहा पुलिस चौकी तक पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति परखी। इसके बाद एसएसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।