{"_id":"6a8d9de85edc9ef483019eef","slug":"video-video-bl-vavaha-nasha-va-thahaja-paratha-thasha-ka-vakasa-ma-bthhaka-daaaiija-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाल विवाह, नशा व दहेज प्रथा देश के विकास में बाधक: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाल विवाह, नशा व दहेज प्रथा देश के विकास में बाधक: डीआईजी
तुलसीपुर। मिशन शक्ति अभियान व नारी स्वावलंबन के संकल्प के संकल्प के साथ मंगलवार की शाम नासिरगंज स्थित सेठ प्रभूदास निरंजन कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज एवं युवाओ में बढ़ते नशे की लत विषय पर संगोष्ठी और कॉफी विद पीयर एजुकेटर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल रहे। उन्होंने बाल विवाह, दहेज और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों को लेकर महिलाओं व किशोरियों से संवाद किया और इन बुराइयों से मुक्ति समाज के निर्माण का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान डीआईजी ने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशा जैसी सामाजिक कुरीतियां समाज व देश के विकास में बड़ी बाधा हैं। इन कुरीतियों से मुक्ति और महिला सशक्तीकरण के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। माताओं, बहनों और छात्र-छात्राओं को जागरूक करने व शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
सद्भावना समिति के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने सामाजिक समरसता, महिला अधिकारों और कुरीतियों के उन्मूलन संबंधी जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता पर आधारित आकर्षक रंगोलियां सजाईं। इस दौरान पौधरोपण किया भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य काजल रिजवानी ने व स्वागत सद्भावना संस्था के सेक्टर प्रमुख सुरेश कुमार रिजवानी ने किया। इस दौरान सीओ आलोक सिंह, भाजपा नेत्री डॉ. अभिलाषा वर्मा, असगर अली, शिवपाल वर्मा, देवतादीन आजाद, हरीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।