{"_id":"6a88607d80eb714bbe029429","slug":"video-video-amatha-ma-khana-nakalna-ka-vavatha-ma-thavara-na-ka-bhabha-ka-hataya-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में खाना निकालने के विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में खाना निकालने के विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या
पूरे चितई के पूरे दीवान गांव में विवाहिता पूनम (26) की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार खाना निकालने को लेकर हुए विवाद में देवर देव ने पहले पूनम पर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली है।
एसपी सरवणन टी के मुताबिक घटना के समय पूनम घर में अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ थी। खाना निकालने को लेकर उसका देवर देव से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर देव ने रॉड से पूनम पर हमला किया। इसके बाद उसका गला दबा दिया। चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले थे।
डॉ. शुभम पांडेय और डॉ. पवन कुमार के पैनल ने वीडियो कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। गले और चेहरे पर तीन चोट के निशान मिले हैं। गला दबाने में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद देव ने तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी। करीब दो घंटे बाद रिश्तेदार के माध्यम से पूनम के पिता को सूचना दी गई। पिता के पहुंचने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी ने रॉड पर लगे खून को साफ करने का प्रयास किया था। पुलिस ने पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।
बेटी ने बताया, चाचा ने मां को मारा
पूनम की तीन वर्षीय बेटी से महिला कांस्टेबल ने घटना के संबंध में जानकारी ली। बच्ची ने चाचा पर मां की हत्या करने की बात कही। पुलिस ने उसके बयान को अहम सुराग माना। इसके बाद अन्य साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर देव को गिरफ्तार किया।
पहले आत्महत्या की रिपोर्ट, अब पुलिस जांच पर सवाल
पूनम की मौत के बाद पुलिस ने किन परिस्थितियों में पहले आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटनास्थल की परिस्थितियों और शरीर पर मिले चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। इसके बावजूद शुरुआती कार्रवाई आत्महत्या के आधार पर हुई। अधिकारियों के बयानों में भी शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया। बाद में जांच में हत्या के साक्ष्य मिलने पर रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई गई।
ऐसे में सवाल है कि शुरुआती जांच में हत्या की आशंका को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया। घटना के बाद से पूनम का मोबाइल भी गायब है। अब तक उसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों में चर्चा है कि मोबाइल बरामद होने पर घटना से जुड़े अहम सुराग सामने आ सकते हैं। मोबाइल की तलाश और शुरुआती जांच को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पति के न आने से अंतिम संस्कार नहीं हुआ
पूनम के पति के नहीं आने के कारण शुक्रवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिजन उसके आने का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को पति के आने के बाद अंतिम संस्कार किए जाने की उम्मीद है। मां की मौत के बाद तीन वर्षीय बेटी वैष्णवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सावित्री देवी बदहवास हो गईं। पिता झाम सिंह गमगीन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।