{"_id":"6901d090722b8e60b30d96f9","slug":"scorpio-wreaks-havoc-crushes-six-people-one-dead-four-in-critical-condition-2025-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो का कहर, छह लोगों को कुचला...एक की मौत, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो का कहर, छह लोगों को कुचला...एक की मौत, चार की हालत गंभीर
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Oct 2025 02:00 PM IST
कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
मृतक की पहचान प्रीतमनगर निवासी रोहित कुशवाहा (40) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों में विद्याभूषण (52) निवासी करछना, मंजू (40) निवासी कर्बला, सुनील कुमार (40) निवासी कर्बला और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी को एंबुलेंस की मदद से तत्काल कॉल्विन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
घटना में घायल संजय ने बताया कि वह अपनी 12 और 10 साल की दो बेटियों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे, तभी अचानक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनका दाहिना पैर टूट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।