{"_id":"6a958b522caad76a5a04dddb","slug":"video-vehicles-crawl-for-hours-as-massive-highway-jam-grips-etmadpur-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर जाम से दोपहर से शाम तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे पर जाम से दोपहर से शाम तक रेंगते रहे वाहन
आगरा के एत्मादपुर में रक्षाबंधन त्योहार के बाद घर लौट रहे लोगों को हाईवे पर अधिक वाहनों के दबाव के चलते जाम का सामना करना पड़ा, हाईवे पर कस्बे के दो प्रमुख चौराहों पर दोपहर से शाम तक दोनों ओर कई किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिसके चलते सर्विस रोड व बाजार व गलियों से वाहन निकलने को मजबूर है। रविवार को दोपहर 12 बजे गांव नगला रामबक्स पर नी पीजी की परीक्षा के बाद जाम लग गया, वहीं 2 बजे से शाम तक हाईवे पर वाहनों की अधिक संख्या होने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे के दोनों ओर एक-एक किमी लंबी वाहनों की लाइन लगी रही। वहीं जाम के चलते खंदौली व बरहन रोड पर भी जाम लगा रहा। हाईवे पर सर्विस रोड पर भी वाहन फंसे रहे, जिसके चलते वाहन बाजार व गलियों में होकर निकलते रहे। हाईवे के तहसील चौराहा व बरहन तिराहा पर जाम खुलवाने के लिए शाम को पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर वाहनों को निकलवाया। वहीं, उक्त समस्या से जूझ रहे लोगों की परेशानी के बाद भी प्रशासन व जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के लिए आगे नहीं आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।