{"_id":"6a958aeb841d0bdfb108845a","slug":"video-uncontrolled-trailer-runs-over-worker-highway-jammed-after-protest-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेकाबू ट्रोला ने मजदूर को रौंदा, हाईवे पर लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेकाबू ट्रोला ने मजदूर को रौंदा, हाईवे पर लगाया जाम, हंगामा
आगरा के नेशनल हाईवे-19 पर एत्माद्दौला इलाके में रविवार की शाम को टायर फटने के बाद बेकाबू हुआ ट्रोला रेलिंग तोड़कर सड़क के दूसरी ओर खड़े मजदूर को रौंदकर दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जाम लगाकर हंगामा किया। इससे हाईवे पर डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ट्रोला चालक की तलाश कर रही है। नुनिहाई निवासी संजय निषाद टाटा मोटर्स में मजदूरी करते थे। वह शाम करीब 4 बजे घर से ट्रांस यमुना बाजार जाने के लिए निकले थे। हाईवे पार करने के लिए डिवाइडर के पास खड़े थे। इसी दौरान वाटर वर्क्स की ओर से आ रहे 16 चक्का ट्रोला का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही ट्रोला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रक संजय को चपेट में लेकर दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। एक अन्य राहगीर बाल-बाल बच गया। आसपास मौजूद लोगों ने मजदूर को निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में परिजन भी पहुंच गए। संजय का शव देखकर पत्नी ममता बेसुध हो गईं। हादसे के बाद दोनों चालक गाड़ियां छोड़कर भाग निकले। परिजन और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी और पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात सुचारू कराया गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।