{"_id":"6a884a72a8ebc8d8f402bf39","slug":"video-standards-are-ignored-in-hospitals-in-agra-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अस्पतालों में ताक पर मानक, दांव पर मरीजों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अस्पतालों में ताक पर मानक, दांव पर मरीजों की जिंदगी
कांच का केबिन, हरा पर्दा, चलताऊ वेंटिलेटर और आईसीयू तैयार...स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिले के 40 अस्पतालों में आईसीयू मानकविहीन मिले। इनमें पर्याप्त जीवनरक्षक उपकरण और विशेषज्ञ नहीं थे। तीन अस्पतालों के पास आईसीयू की अनुमति भी नहीं थी। ऐसे अस्पताल संचालक इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। विभाग ने अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग में 2025-30 के लिए 1,241 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हैं। इसमें 486 अस्पताल, 150 पैथोलॉजी लैब-डायग्नोस्टिक सेंटर और 605 क्लीनिक हैं। आईसीयू में मरीजों की मौत और इलाज में लापरवाही की शिकायतें मिलने पर बीते दिनों 15 टीमों ने 40 अस्पतालों में जांच की। जांच के दौरान आईसीयू में भारी कमियां मिलीं। वेंटिलेटर की हालत खराब थी। बाइपैप मशीन, सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम नहीं था। मौके पर विशेषज्ञ डॉक्टर के स्थान पर कर्मचारी इलाज करते मिले। 12 अस्पतालों में स्वीकृति से अधिक बेड थे, जिन्हें तत्काल हटाया गया। डॉक्टरों के नाम, सेवा शुल्क का बोर्ड नहीं मिला। मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की स्थिति भी ठीक नहीं थी। दो बेडों के बीच में तय स्थान नहीं था। चिकित्सक के चैंबर और प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।