{"_id":"6a884a6cc1daeb0ec00af1b8","slug":"video-metro-safety-audit-completed-in-agra-train-to-run-up-to-isbt-soon-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में मेट्रो का सुरक्षा ऑडिट पूरा, जल्द आईएसबीटी तक दाैड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में मेट्रो का सुरक्षा ऑडिट पूरा, जल्द आईएसबीटी तक दाैड़ेगी ट्रेन
आगरा में मेट्रो बृहस्पतिवार को 80 किमी. प्रतिघंटे की गति से ट्रैक पर दौड़ी। अचानक उसी ट्रैक पर दूसरी ट्रेन होने का सिग्नल मिला। सिग्नल पाते ही मेट्रो में खुद ही ब्रेक लगने लगे। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने इसका सजीव प्रसारण देखा और अच्छे संचालन से आश्वस्त हुए। संरक्षा आयुक्त नीलाभ्र सेन गुप्ता और पांच सदस्यों की टीम ने मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो को अधिकतम 80 किमी प्रतिघंटे की गति से चलवाया। नियंत्रण कक्ष से सजीव प्रसारण देखने के बाद माना गया कि इससे कभी ऐसी परिस्थिति बनने पर हादसा नहीं होगा। टीम ने टेलीकॉम, विद्युत आपूर्ति, स्पीड-ब्रेकिंग टेस्ट समेत अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर ऑडिट किया। पहले दिन टीम ने मोटर ट्रॉली से स्टेशन कंट्रोल रूम, स्वचालित सीढ़ियां, लिफ्ट, फायर अलार्म सिस्टम समेत अन्य की जांच की थी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय ऑडिट में सभी सुरक्षा मानक ठीक मिले हैं। इसकी रिपोर्ट टीम शासन को भेजेगी। अगले महीने में बिजलीघर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। ऑडिट के चलते दो दिन मेट्रो सेवा भी बंद रही। शुक्रवार से यथावत संचालन शुरू हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।