{"_id":"6a884a76ebf98ba6120b8953","slug":"video-flies-and-mosquitoes-were-found-floating-in-milk-1998-liters-were-destroyed-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दूध में तैर रहे थे मक्खी-मच्छर, 1998 लीटर कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दूध में तैर रहे थे मक्खी-मच्छर, 1998 लीटर कराया नष्ट
मिलावट के साथ खाद्य सामग्री के रखरखाव में भी लापरवाही बरती जा रही है। खाद्य विभाग की टीम ने दो टैंकरों में भरा 1998 लीटर दूध नष्ट कराया है। इसकी अवैध तरीके से बिक्री हो रही थी। दूध में दुर्गंध आने के साथ मक्खी-मच्छर भी तैरते मिले। मिलावटी और सेहत के लिए असुरक्षित मानते हुए टीम ने इसे नष्ट कराते हुए जांच को नमूने लिए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मिलावटी दूध की बिक्री की शिकायत पर एमजी रोड से गुजर रहे दूध से भरे टैंकरों को रोका। जांच करने पर दूध का रंग मटमैला था, दुर्गंध भी आ रही थी। इसमें मक्खी-मच्छर भी पड़े थे। इनको छान कर नहीं भरा गया था। दूध के लिए जरूरी तापमान भी नियंत्रित नहीं किया जा रहा था। चालक अजय निवासी जलेसर से इसका लाइसेंस और बिल मांगा तो दिखा नहीं पाया। इसमें 998 लीटर दूध को नष्ट करा दिया। इसकी कीमत 54890 रुपये थी। दूसरे टैंकर का भी यही हाल रहा। इसमें 1000 लीटर दूध भरा हुआ था। इसकी कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई। चालक उमेश निवासी जलेसर के पास भी दूध की बिक्री के बिल और लाइसेंस नहीं मिला। पूछताछ में दोनों पानी की मिलावट की बात स्वीकारी, लेकिन इसमें अन्य रसायन मिलने की आशंका मिली। जांच में नमूने फेल मिलने पर विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा मुड़ी चौराहा से दो टैंकरों से दो नमूने लिए। यहीं संचालित डेयरी से भी दूध का नमूना लिया है। अहारन और नादऊ से दूध की टंकी और फतेहपुर सीकरी की भोला डेयरी और लाइफ डेयरी से दूध का नमूना लिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया, आशुतोष कुमार सिंह, राकेश यादव, श्वेता चक्रवर्ती आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।