{"_id":"6aa7f311f159e5120a06be27","slug":"video-cunning-plot-passerby-shot-to-frame-neighbor-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शातिर की करतूत, पड़ोसी को फंसाने के लिए राहगीर को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शातिर की करतूत, पड़ोसी को फंसाने के लिए राहगीर को मारी गोली
आगरा के दयालबाग में पड़ोसी को फंसाने के लिए एक युवक ने साथियों संग एक राहगीर को रास्ते में रोककर उस पर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपी के 4 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरीनी, नेहरा बेगूसराय, बिहार निवासी अमित कुमार जयराम बाग में किराए पर रहते हैं। उनकी फास्ट फूड की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर की रात 9:30 बजे वह दुकान से घर लौट रहे थे। नगला हवेली में केशव मंदिर के पास साैरभ चाैधरी, राहुल बघेल सहित 3 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। साैरभ ने कहा कि उसका पड़ोसी भूपेंद्र से झगड़ा चल रहा है। मुकदमेबाजी भी है। आरोपी आपस में बात करने लगे कि अमित की हत्या कर देते हैं। इसका आरोप भूपेंद्र पर लगा देंगे। बकौल अमित, यह सुनकर वह घबरा गया। विरोध करने पर युवकों ने पकड़ लिया। साैरभ ने तमंचा निकाला और फायर कर दिया। गोली दाएं हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास से निकल रहे लोग रुक गए। आरोपी भाग गए। बाद में उसने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।