{"_id":"6aa54624e839dcbde407d22f","slug":"video-central-lab-at-agra-district-hospital-not-ready-testing-delayed-for-15-months-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब नहीं हुई तैयार, 15 महीने से जांच का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब नहीं हुई तैयार, 15 महीने से जांच का इंतजार
लापरवाही के चलते सरकारी योजना कैसे दम तोड़ रही हैं, इसकी बानगी जिला अस्पताल की इंटीग्रेटेड सेंट्रल लैब है। 15 महीने बीतने पर भी लैब शुरू नहीं हो सकी है। इसमें 85 लाख रुपये भी खर्च हो गए हैं। इससे मरीजों को 150 तरह की जांच की सुविधा और बढ़ जाएगी। जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब में रक्त, यूरिन समेत अन्य की जांच की सुविधा बढ़ाने के लिए बीते साल जून में इंटीग्रेटेड लैब का कार्य शुरू हुआ। इसे ओपीडी की चौथी मंजिल पर हॉल बनाया गया है। इसमें छत की मरम्मत कार्य बाकी है, इसे बीते चार महीने से पूरा नहीं किया गया है। इस पर ताला पड़ा है। इसके बनने से बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी की जांच की सुविधा भी मिलती। इससे 120-150 तरह की जांच और बढ़ जाती। अभी मरीजों को निजी लैब या फिर एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच करानी पड़ रही हैं। सवा साल में भी लैब शुरू नहीं होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि लैब की छत समेत अन्य सिविल कार्य बाकी हैं। कार्यदायी संस्था ये कार्य नहीं कर रही है। इसके बारे में शासन को लिख चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।