{"_id":"658d223df34a2ca10d003c33","slug":"video-two-lakh-tourists-arrived-in-lahaul-in-five-days-enjoy-snow-scenic-view","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पांच दिन में पहुंचे दो लाख पर्यटक, सिस्सू व कोकसर में बर्फ से कर रहे अठखेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पांच दिन में पहुंचे दो लाख पर्यटक, सिस्सू व कोकसर में बर्फ से कर रहे अठखेलियां
एक सप्ताह से लाहौल घाटी सैलानियों की चहलकदमी से गुलजार है। क्रिसमस के बाद अब नए साल के जश्न के लिए भारी मात्रा में सैलानी लाहौल की वादियों में पहुंच रहे हैं। मनाली पहुंचने वाले पर्यटक बर्फ के दीदार को लाहौल के सिस्सू व कोकसर पहुंच रहे हैं। यहां पर्यटक बर्फ में खूब मस्ती कर रहे हैं। पुलिस विभाग के अनुसार 24 दिसंबर से लाहौल में करीब दो लाख सैलानी पहुंचे हैं। हजारों वाहनों के आने से घाटी की सड़कों में जाम भी लग रहा है और पर्यटकों को स्नो प्वाइंट पहुंचने के लिए एक से दो किलोमीटर तक पैदल भी जाना पड़ रहा है। एसपी केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि नए साल के आगमन के बीच यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। उन्होंने पर्यटकों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।