{"_id":"6a952266d095219aa608d7f9","slug":"video-kv-jatog-cantt-totu-water-conservation-awareness-seminar-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: जल संरक्षण को लेकर केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट में जागरूकता सेमिनार, विद्यार्थियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जल संरक्षण को लेकर केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट में जागरूकता सेमिनार, विद्यार्थियों ने ली शपथ
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:12 PM IST
Link Copied
केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट, टुटू में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन SUEZ India और उसके NGO पार्टनर हिमाचल प्रदेश ईशवास लोक कल्याण सोसायटी की ओर से किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के साथ-साथ शिमला में बेहतर और निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चल रही परियोजना की जानकारी दी गई।
सेमिनार में SUEZ के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित एसजेपीएनएल की 24×7 सतत दबावयुक्त जल वितरण परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों को परियोजना के उद्देश्य और इससे शिमला शहर में बेहतर, सुरक्षित तथा निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को घर और विद्यालय में पानी की बचत के व्यावहारिक उपाय भी बताए। उन्होंने पानी का अनावश्यक इस्तेमाल रोकने, नलों को खुला न छोड़ने और रोजमर्रा की गतिविधियों में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए SUEZ टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पानी की महत्ता को समझने और इसके संरक्षण के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया।
विद्यालय के अधिकारी मंदीप राणा और एनजीओ समन्वयक सचिन शर्मा ने भी विद्यार्थियों के साथ जल संरक्षण के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का संरक्षण केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जल संरक्षण की शपथ ली। उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने, जल का उचित उपयोग करने और आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।