Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Commotion in Jalandhar during the Punjab shutdown; scuffle with a man on his way to visit his wife undergoing dialysis
{"_id":"6a88175506bb7f39ce0b77f2","slug":"video-commotion-in-jalandhar-during-the-punjab-shutdown-scuffle-with-a-man-on-his-way-to-visit-his-wife-undergoing-dialysis-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पंजाब बंद के दौरान हंगामा, डायलिसिस करा रही पत्नी से मिलने जा रहे व्यक्ति से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पंजाब बंद के दौरान हंगामा, डायलिसिस करा रही पत्नी से मिलने जा रहे व्यक्ति से हाथापाई
कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से पंजाब बंद की कॉल के बीच जालंधर में बंद करवाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मकसूदा की सर्विस रोड पर जत्थेबंदियों द्वारा रास्ता बंद किया गया था। इसी दौरान कार सवार एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी अस्पताल में डायलिसिस पर है और उसे मरीज से मिलने के लिए अस्पताल जाना है। कार सवार व्यक्ति ने जत्थेबंदियों को अस्पताल की पर्ची और डायलिसिस से संबंधित दस्तावेज दिखाते हुए रास्ता देने की अपील की। उसका कहना था कि पत्नी की तबीयत को लेकर वह पहले ही परेशान है और उसे अस्पताल पहुंचना जरूरी है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक सिख व्यक्ति के साथ उसकी बहस हो गई। उसके मुताबिक, उस पर गाली देने का आरोप लगाया गया, जबकि उसने दावा किया कि उसने गाली किसी अन्य संदर्भ में दी थी। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
दोनों पक्षों में थप्पड़ चले, बरछे को लेकर भी हुआ हंगामा
घटना की सामने आई तस्वीरों में दोनों पक्षों के बीच थप्पड़बाजी और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। हंगामे के दौरान एक सिख व्यक्ति ने अपने साथी से बरछा लेने की कोशिश की और कथित तौर पर उससे हमला करने का प्रयास किया, लेकिन साथी ने बरछा उसे नहीं दिया।
हंगामा बढ़ने पर मौके पर मौजूद अन्य सिख जत्थेबंदी के सदस्य आगे आए और मामला शांत करवाने का प्रयास किया। इसके बाद कार सवार व्यक्ति को वहां से जाने दिया गया। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा रहा। फिलहाल विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।