{"_id":"6abd013a2eeb2a8818061178","slug":"video-six-accused-arrested-in-laborer-robbery-case-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च डालकर भट्ठा मजदूर से 55 हजार रुपये और मोबाइल लूटास, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च डालकर भट्ठा मजदूर से 55 हजार रुपये और मोबाइल लूटास, छह आरोपी गिरफ्तार
मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की आंखों में मिर्च डालकर 55 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने के मामले को पुलिस ने 15 घंटे के भीतर ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने मामले में नामजद कुल सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।थाना धर्मकोट के एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि धर्मकोट क्षेत्र में भट्ठे पर काम करने वाले पवन कुमार के साथ लूट की वारदात हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पवन कुमार की आंखों में मिर्च डालकर उससे 55 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद थाना धर्मकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को जल्द ट्रेस करने के लिए CIA स्टाफ और थाना धर्मकोट की अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से जांच करते हुए करीब 15 घंटे में मामले को ट्रेस कर लिया एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि मामले में कुल सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन के अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है, जबकि फरार सातवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।