{"_id":"69a3f5d75029b2ae1a00933f","slug":"video-hola-mohallas-first-phase-concludes-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"होला मोहल्ला के पहले चरण का समापन, कीरतपुर साहिब में डाला श्री अखंड पाठ का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होला मोहल्ला के पहले चरण का समापन, कीरतपुर साहिब में डाला श्री अखंड पाठ का भोग
Ankesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:46 PM IST
Link Copied
होला मोहल्ला के पहले चरण का समापन गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाने के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी कौम को एकजुट होकर खालसा पंथ की शान और गौरव के प्रतीक इस राष्ट्रीय पर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हुड़दंगबाजी से दूर रहें और गुरमर्यादा के अनुसार पर्व मनाएं।
इस दौरान रसपूर्ण गुरबाणी कीर्तन के पश्चात श्रद्धा भाव से पहले चरण की समाप्ति की अरदास की गई। बताया गया कि दूसरा चरण श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती से पूरे उत्साह के साथ आरंभ होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु गुरुधामों के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
चार मार्च को तख्त श्री केशगढ़ साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गुरु साहिब की लाडली फौजें निहंग सिंह जत्थेबंदियां और संत संप्रदाय चरण गंगा मैदान में युद्धक करतब दिखाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निहंग सिंहों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
छह दिवसीय इस राष्ट्रीय उत्सव के दौरान प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। लगभग पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, लंगर और पेयजल सहित विशेष प्रबंध किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।