{"_id":"6a8fe215026084713d03548c","slug":"video-junior-engineers-staged-a-two-hour-protest-in-amritsar-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में जूनियर इंजीनियरों ने दो घंटे किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में जूनियर इंजीनियरों ने दो घंटे किया रोष प्रदर्शन
पंजाब सरकार की नीतियों और कर्मचारियों की लंबित मांगों के विरोध में काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर्स की ओर से बुधवार को अमृतसर में दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया गया। जूनियर इंजीनियर माल मंडी स्थित सर्कल कार्यालय में दोपहर 12 से 2 बजे तक धरने पर बैठे।
काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर्स सिटी सर्कल अमृतसर के अध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि पंजाबभर में सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में काउंसिल ने प्रत्येक डिवीजन स्तर पर दो घंटे का शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जूनियर इंजीनियर अपनी ड्यूटी भी निभा रहे हैं। जनता से जुड़ी जरूरी सेवाओं और आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। आम उपभोक्ताओं को भी निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
काउंसिल के महासचिव हरदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही, जिसके चलते रोष प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो स्टेट बॉडी की ओर से घोषित अगले संघर्ष में काउंसिल पूरी तरह शामिल होगी। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।