Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Will Mahakal temple become an issue in MP elections? Government surrounded on paid darshan!
{"_id":"64649c53fc6ab6008a05a2a5","slug":"will-mahakal-temple-become-an-issue-in-apmi-elections-government-surrounded-on-paid-darshan-2023-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमपी चुनाव में महाकाल मंदिर बनेंगे मुद्दा? सशुल्क दर्शन पर घिरी सरकार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी चुनाव में महाकाल मंदिर बनेंगे मुद्दा? सशुल्क दर्शन पर घिरी सरकार!
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में जब से महाकाल महालोक साकार हुआ है, तब से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में जाने से लेकर भस्मारती में भाग लेने तक के लिए सशुल्क व्यवस्था लागू की गई है, इसे लेकर संत समाज और आम श्रद्धालु नाराज हैं। उन्होंने शुल्क दर्शन व्यवस्था को तत्काल बंद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिख दिए हैं। इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया और उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक पारस जैन ने भी मंदिर दर्शन के लिए शुल्क वसूले जाने को लेकर आपत्ति जताई है। पारस जैन ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधि हूं। मैं तो चाहता हूं कि सरकार सभी श्रद्धालुओं को छूट दे। किसी से कोई शुल्क न वसूले। तो वहीं, प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि- बाबा महाकाल के दर्शन पर शुल्क लेना महापाप है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।