{"_id":"6935380f875f8e829200d26a","slug":"mp-weather-cold-wave-wreaks-havoc-in-mp-cold-breaks-records-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP Weather: एमपी में शीतलहर का कहर, ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: एमपी में शीतलहर का कहर, ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड!
Video
Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:47 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश में तापमान तेजी से गिरा दिया है। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित 26 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। करीब दो सप्ताह बाद प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में तेज सर्द हवाओं के साथ शीतलहर का असर बने रहने की संभावना है। वहीं सोमवार तक भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सिवनी और शहडोल में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। हवाओं की रफ्तार तेज होते ही ठिठुरन और बढ़ने की आशंका है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी हुई है। इसी के बाद पहाड़ों से चलकर आने वाली ठंडी हवाएं सीधे मध्यप्रदेश पहुंच रही हैं, जिसने पिछले दो दिनों में सर्दी को और तीखा कर दिया है।
ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग बीते दो दिनों से सबसे ज्यादा ठंड का सामना कर रहे हैं। उत्तर भारत से सीधे पहुंच रहीं हवाओं के कारण इन क्षेत्रों में दिन और रात का तापमान लगातार औसत से नीचे बना हुआ है।
शुक्रवार और शनिवार की रात इस सीजन में पहली बार तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया। उमरिया में 4.8 डिग्री और राजगढ़ में 5 डिग्री दर्ज हुआ। बड़े शहरों में इंदौर 6.2 डिग्री, ग्वालियर 7.6 डिग्री और भोपाल 8.2 डिग्री तक ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए।
दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। बालाघाट के मलाजखंड में दिन का तापमान गिरकर 21.7 डिग्री रह गया, जो प्रदेश में सबसे कम था। कई शहरों में धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ।
मौसम विभाग का कहना है कि इस साल ठंड सामान्य से ज्यादा कड़क रहेगी। भोपाल में नवंबर के दौरान 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूट चुका है, वहीं इंदौर में 25 साल बाद इतनी तेज ठंड देखी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक दिसंबर और जनवरी ठंड के लिहाज से निर्णायक महीने होते हैं और इस दौरान शीतलहर के साथ मावठा का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।