{"_id":"6a8aead094d4e4200c034b9d","slug":"video-video-18va-brakasa-ekadamaka-farama-ucaca-shakashha-ka-bthalta-parathashaya-para-caraca-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 18वां ब्रिक्स एकेडमिक फोरम: उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 18वां ब्रिक्स एकेडमिक फोरम: उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य पर चर्चा
होटल ताज में 18वें ब्रिक्स एकेडमिक फोरम में मीडिया राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में वैश्विक उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में समीर शरण ने कहा कि भारत को अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पहली पसंद (फर्स्ट चॉइस) बनने की दिशा में काम करना चाहिए।
अमेरिका और कनाडा की तुलना में अब छात्र जर्मनी जैसे देशों का रुख कर रहे हैं, जहां अकेले 32% युवा छात्रों ने आवेदन किया है। ऐसे में भारत को भी ब्रिक्स देशों, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के छात्रों के लिए प्राथमिकता बनना होगा।
वहीं अमित कुशवाहा ने लखनऊ विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 188 विदेशी छात्रों ने प्रवेश लिया है और शीर्ष विश्वविद्यालयों से प्रतिस्पर्धा करते हुए 25 ब्रिक्स छात्रों को इस सम्मेलन का हिस्सा बनाया गया है। लखनऊ जैसे उभरते शहर वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) के लिए विकास और शिक्षा का बेहतरीन मॉडल पेश कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।