प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजधानी लखनऊ में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। यहां वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर राजधानी में तैयारियां की जा रही हैं। कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस साल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएसटीआई) और इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (आईटीओटी) के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मान मिलेगा।
पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह की शुरुआत शैक्षणिक सत्र 2021-22 में हुई थी। इसके बाद यह आयोजन कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को पहचान देने वाला राष्ट्रीय मंच बन गया है। इसके जरिये देशभर के कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के टॉपर्स और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है।
इस समारोह का उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है। साथ ही प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं के रोजगार और कामकाजी दुनिया में प्रवेश को प्रोत्साहित करना भी इसका अहम मकसद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।