{"_id":"6ac7c3bdbf16a37257095281","slug":"video-air-veterans-celebrated-the-94th-air-force-day-in-jhansi-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में एयर वेटरन्स ने मनाया 94वां एयरफोर्स डे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
झांसी। भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर झांसी में एयर वेटरन्स एसोसिएशन की ओर से 94वां एयरफोर्स डे मनाया गया। झांसी में नजदीकी एयरफोर्स यूनिट नहीं होने के कारण शहर में रहने वाले सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी एयर वेटरन्स एसोसिएशन, झांसी के बैनर तले एकत्र हुए।
कार्यक्रम में पूर्व वायुसेना कर्मियों ने परिवार के सदस्यों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड में हिस्सा लिया। उन्होंने देश की सेवा के दौरान बिताए पलों को याद करते हुए एयरफोर्स डे को उत्साह के साथ मनाया।
रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर एसएस प्रसाद ने बताया कि एयरफोर्स डे का मुख्य आयोजन दिल्ली में होता है, जहां सेवारत जवान सेरेमोनियल परेड और अवार्ड सेरेमनी में शामिल होते हैं। झांसी में एयरफोर्स की नजदीकी यूनिट नहीं होने के कारण यहां के एयर वेटरन्स अपने परिवार के साथ मिलकर इस दिन को यादगार बनाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।