{"_id":"6a92c55f080f1148f9045282","slug":"video-rain-wreaks-havoc-in-pauni-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: पौनी में बारिश का कहर, खेतों में खड़ी मक्की की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पौनी में बारिश का कहर, खेतों में खड़ी मक्की की फसल को नुकसान
Nikita Gupta
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:11 PM IST
Link Copied
तहसील पौनी में देर रात से जारी लगातार बारिश के कारण किसानों की मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में मक्की की फसल को नुकसान पहुंचने की सूचना के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विभागीय अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिन किसानों ने अपनी मक्की की फसल का फसल बीमा करवाया है, उन्हें नियमानुसार सरकार की ओर से उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने किसानों से फसल को हुए नुकसान की जानकारी विभाग तक पहुंचाने की अपील भी की।
किसानों का कहना है कि बारिश के कारण पहले से तैयार हो रही मक्की की फसल को नुकसान हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से नुकसान का उचित आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द राहत प्रदान करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।