{"_id":"6857ae29b738df3c3c02fe1b","slug":"sonam-raghuvanshi-brother-govind-statement-on-alka-2025-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raja Raghuvanshi Murder: सोनम के भाई गोविंद का अलका पर खुलासा, जानें क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raja Raghuvanshi Murder: सोनम के भाई गोविंद का अलका पर खुलासा, जानें क्या कहा
राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. भाई गोविंद रघुवंशी ने सख्त सजा की मांग करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं. मिस्ट्री गर्ल अलका के सवाल पर गोविंद रघुवंशी ने कहा, "अभी तक मुझे नहीं लगता ऐसी कोई बात है कि लड़की वगैरह का चक्कर था, क्योंकि लगभग वो भी ऑफिस में ही रहती थी. जो लोग भी अफवाह फैला रहे हैं वो ऐसा न करें, सत्यता का परिचय दें. सच सामने रखें जिससे केस को सोल्व करने में आसानी हो." उन्होंने बताया कि हम जो भी कर सकते हैं करेंगे. पुलिस को हमने कहा है कि हमसे जो भी पूछताछ होगी हम पूरा समर्थन देंगे. शिलांग पुलिस ने अभी तक तो कोई बयान नहीं लिया है. शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सत्रह दिन में सुलझा ली। इसके बाद हत्या में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन उसे तलाश थी आरोपियों की मदद करने वालों की। आरोपियों को सोलहवें दिन ही पता चल गया था कि वे पकड़े जा सकते है। इसके चलते उन्हें सबूतों को हटाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया। इसमें उनकी मदद उस प्राॅपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स ने की, जिनसे उन्हें देवास नाका क्षेत्र में फ्लैट दिलाया था। सोनम के इंदौर से रवाना होने के बाद सिलोम फ्लैट पर गया था। उनसे बैग व अन्य वस्तुएं फ्लैैट से हटा दी। जब शिलांग पुलिस इंदौर में फ्लैट की तलाशी लेने पहुंची थी तो उसे फ्लैट खाली मिला। सिलोम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब उससे बैग के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी भी पुलिस को सोनम के बैग, हत्या के बाद राजा के शरीर से निकाली गई चेन, अंगूठी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा सोनम के दोनों फोन भी पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।