{"_id":"61b6288e41071c6fe90cfaa6","slug":"significance-of-kashi-vishwanath-corridor-in-varanasi","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी की संस्कृति का बखान करता विश्वनाथ कॉरिडोर, देखिये क्या है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की महत्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
काशी की संस्कृति का बखान करता विश्वनाथ कॉरिडोर, देखिये क्या है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की महत्ता
प्राचीन नगरी काशी की भव्यता और दिव्यता से हर कोई परिचित है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचने वाले लोगों के लिए काशी आने का एक और बहाना मिल गया है और वह है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर काशी की संस्कृति सनातन धर्म का केंद्र मानी जाती है।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की विशेषता यह है कि यहां कॉरिडोर के भीतर ही कई दिव्य भव्य मंदिर है जिसको प्रधानमंत्री मोदी के विशेष निर्देश पर वहां से हटाया नहीं गया है बल्कि उनको पुनर्स्थापित कर मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया है।बाबा विश्वनाथ का बखान करते हुए मुख्य पुजारी कहते हैं कि पीएम मोदी के आदेशानुसार प्राचीनता से छेड़छाड़ किए बिना कैसे विकास हो यह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पीएम मोदी का सपना था जो पूरा हो चुका है। सोमवार को पीएम मोदी इसे देश को समर्पित करेंगे और यह आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। देखिये क्या है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की महत्ता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।