{"_id":"6ae86a3b241ae89e9e0db4df","slug":"video-una-prof-ram-kumar-alleges-political-bias-pmgsy-programmes-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: पीएमजीएसवाई के कार्यक्रमों में सांसद को न बुलाने पर भड़के प्रो. राम कुमार, कांग्रेस सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पीएमजीएसवाई के कार्यक्रमों में सांसद को न बुलाने पर भड़के प्रो. राम कुमार, कांग्रेस सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:17 PM IST
Link Copied
हरोली भाजपा के नेता एवं पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रो. राम कुमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों के नाम पर राजनीतिक भेदभाव करने और केंद्र सरकार की योजनाओं के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत होने वाले शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों में स्थानीय सांसद को आमंत्रित नहीं किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
प्रो. राम कुमार ने आरोप लगाया कि हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई के तहत होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन समारोहों में स्थानीय लोकसभा सांसद को निमंत्रण तक नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, कार्यक्रमों में लगाई जाने वाली शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं पर भी सांसद का नाम दर्ज नहीं किया जा रहा।
उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की गाइडलाइंस के अनुसार ऐसे कार्यक्रमों में स्थानीय सांसद को आमंत्रित किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद प्रदेश में इन दिशा-निर्देशों की अनदेखी की जा रही है।
प्रो. राम कुमार ने 26 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र में चन्द्रपुर खड्ड पर बने 60 मीटर लंबे पुल के उद्घाटन का उदाहरण दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पुल के शिलान्यास के समय भी स्थानीय सांसद को नहीं बुलाया गया और उद्घाटन समारोह में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। उद्घाटन पट्टिका पर भी सांसद का नाम दर्ज नहीं था।
उन्होंने चिंतपूर्णी में करीब 15 करोड़ रुपये की सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, इस कार्यक्रम की सूचना स्थानीय सांसद को उसी दिन सुबह 11 बजे भेजी गई, जबकि कार्यक्रम शाम चार बजे निर्धारित था। उन्होंने कहा कि इतने कम समय पहले सूचना देना भी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है।
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसे केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर केंद्र की योजनाओं के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।