{"_id":"6a744886464eaa986b01de7a","slug":"video-rajesh-thakur-stopped-at-churu-loharli-bridge-bjp-program-una-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चूरूड़ू-लोहारली पुल पर जाने से रोके गए पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, सड़क पर हुआ सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चूरूड़ू-लोहारली पुल पर जाने से रोके गए पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, सड़क पर हुआ सम्मान समारोह
चूरूड़ू-लोहारली पुल वीरवार को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल निर्माण में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेश ठाकुर के योगदान को लेकर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया था। हालांकि, पुल तक पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने राजेश ठाकुर और उनके समर्थकों को रोक दिया।
जानकारी के अनुसार, राजेश ठाकुर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुल की ओर रवाना हुए थे। लोहारली की तरफ पुल के प्रवेश द्वार पर गगरेट पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जबकि चूरूड़ू की ओर अंब पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी।
कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पुल के दोनों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया था। किसी भी व्यक्ति को पुल पर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
पुल तक जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल से कुछ दूरी पहले सड़क पर ही सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान राजेश ठाकुर को शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
राजेश ठाकुर ने भी पुल निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भूमि दाताओं के त्याग और क्षेत्रवासियों के सहयोग के बिना यह परियोजना पूरी नहीं हो सकती थी।
समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में राजेश ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चूरूड़ू-लोहारली पुल भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था।
उन्होंने पुल निर्माण में अपने प्रयासों के साथ तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की भूमिका का भी उल्लेख किया।
राजेश ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस की ओर से मौके पर कोई नेता या कार्यकर्ता मौजूद नहीं था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।