{"_id":"6b06791cf4835acdb1009634","slug":"video-devthi-bohch-two-day-fair-cultural-program-dangal-solan-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: देवठी पंचायत के बोहच में दो दिवसीय मेले की धूम, दंगल में हिमाचल और बाहरी राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: देवठी पंचायत के बोहच में दो दिवसीय मेले की धूम, दंगल में हिमाचल और बाहरी राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:28 AM IST
Link Copied
शहर के साथ लगती देवठी पंचायत के बोहच में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया।
मेले में स्कूली बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों और स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों ने मेले के माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
मेले का मुख्य आकर्षण दंगल रहा। इसमें हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने हिस्सा लिया और कुश्ती के मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया। दंगल को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा।
दो दिवसीय मेले में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक दंगल के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिला और क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।