फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shillai harshvardhan chauhan bjp congress development projects

सिरमौर: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले- शिलाई में भाजपा की बांटने वाली सोच को नहीं पनपने देंगे

Sun, 30 Aug 2026 05:55 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:55 PM IST
shillai harshvardhan chauhan bjp congress development projects
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। टिटियाना में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों और धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि शिलाई में भाजपा की बांटने वाली सोच को पनपने नहीं दिया जाएगा। हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि पंचायती राज चुनाव के दौरान भाजपा ने शिलाई क्षेत्र में जातिगत आधार पर लोगों को बांटकर वोट हासिल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस को जिला परिषद चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा। उद्योग मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य क्षेत्र के सभी लोगों को साथ लेकर विकास को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। मंत्री के अनुसार इन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि शिलाई में करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले आधुनिक नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण पूरा होने के बाद अस्पताल को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। उद्योग मंत्री ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया, लेकिन हिमाचल में यह सफल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर विश्वास जताया है। जनसभा के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और विकास संबंधी सुझाव सुने। विभिन्न पंचायतों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें उनके समक्ष रखीं। इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रियंका शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मां गंगा ने श्री बड़े हनुमानजी को कराया अमृत स्नान, गूंजे जयकारे

30 Aug 2026

हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

शिमला: नेपाल त्रासदी में ऊना के सुखविंदर रत्न के प्रभावित होने की खबर से सीएम सुक्खू चिंतित, परिवार को दिया भरोसा

30 Aug 2026

धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

टोहाना: पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सुना पीएम मोदी का कार्यक्रम 'मन की बात', भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी रहे मौजूद

30 Aug 2026
विज्ञापन

लौंदा में निर्माणाधीन चौकी में बंध रही गाय-भैंस, गोबर और कीचड़ से भरा परिसर; VIDEO

30 Aug 2026

टोहाना: बिजली कर्मचारियों ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के निजी सचिव को सौंपा ज्ञापन; विधानसभा में निजीकरण समेत अन्य मुद्दों को उठाने की मांग

30 Aug 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ में मोमोज खा रहे युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

30 Aug 2026

श्रीनगर: हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद की ओर से साहित्यिक कार्यक्रम शुरू

30 Aug 2026

लखनऊ में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के लोकार्पण की तैयारियां पूरी

30 Aug 2026

लखनऊ में विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का हुआ प्रसारण

30 Aug 2026

जट्टारी में पति-पत्नी चढ़े पानी की टंकी पर

30 Aug 2026

चित्रकूट: बाढ़ में फंसे लोगों के लिए मसीहा बनी एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम

30 Aug 2026

सिरमौर: जेएनवी नाहन में मॉडल युवा ग्राम सभा, छात्रों ने उठाए नशे से लेकर जल संकट तक के मुद्दे

30 Aug 2026

सिरमौर: मंदिर के पुजारी पर मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप, नैनाटिक्कर में एफआईआर दर्ज

30 Aug 2026

कानपुर में थम नहीं रहा जमीन धंसने का सिलसिला, नौगंवा गौतम में बना 15 फीट गहरा गड्ढा

30 Aug 2026

एक घंटे की बारिश से नगर में जलभराव, VIDEO

30 Aug 2026

अंधे सांड के कारण किसान परेशान, इलाज की गुहार; VIDEO

30 Aug 2026

1600 मीटर दौड़ में टिंकल और लंबी कूद में जी युवराज चमके, VIDEO

30 Aug 2026

नेपाल की त्रासदी से निकलकर भारत पहुंचे 106 तीर्थयात्री, पीडीडीयू जंक्शन पर मिली राहत; VIDEO

30 Aug 2026

बरहुली में डीएम का औचक निरीक्षण, जर्जर नालियों और गंदगी पर जताई नाराजगी; VIDEO

30 Aug 2026

बथुआ-प्रयागराज हाईवे पर जलभराव से लगा जाम, एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार; VIDEO

30 Aug 2026

गो-आश्रय में बीमार गायों की हालत खराब, देखरेख पर सवाल; VIDEO

30 Aug 2026

डीएम के निरीक्षण में मिले अनुपस्थित, कई फाइलों पर धूल जमी मिलने पर नाराजगी जताई; VIDEO

30 Aug 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, VIDEO

30 Aug 2026

रेलवे अंडरब्रिज में भरा कई फीट पानी, 50 गांवों की एक लाख आबादी प्रभावित; VIDEO

30 Aug 2026

सपहरा नदी में उफान, सड़क के ऊपर से बहा पानी, वाहनों की लगी कतार; VIDEO

30 Aug 2026

सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर लापरवाही, बारिश और चूहों से सैकड़ों क्विंटल गेहूं बर्बाद; VIDEO

30 Aug 2026

305 करोड़ की विकास परियोजनाओं का एलान, JPNIC को लेकर सपा पर बरसे CM योगी

30 Aug 2026

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed